खजूर महिलाओं में कमजोरी की समस्या दूर करने में मददगार हैं |
खजूर हाई ग्लाइसेमिक फूड है जो कि डायबिटीक महिलाओं के लिए भी फायदेमंद हैं।
गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं को होनेवाली फॉलिक एसिड की कमी को दूर करने के लिए खजूर खाने की सलाह दी जाती है।
खजूर में अमीनो एसिड, कार्बोहाइड्रेट और कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा होती है जो कि हड्डियों के विकास में मदद करता है।
साथ ही ये महिलाओं में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है और मां औप बच्चे दोनों की इम्यूनिटी बढ़ाता है।
ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित लोगो के हड्डी को मजबूत बना सकता है और फ्रैक्चर को रोकता है।
ये फाइबर से भरपूर होता है जो कि मेटाबोलिज्म को तेज करता है और वेट लॉस में मददगार है।
खजूर में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो एथेरोस्क्लेरोसिस के गठन को रोकने और हृदय रोगों को रोकने में मदद करते हैं।
रोजाना 2 खजूर खाना कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है।
अनियमित पीरियड्स की समस्या से पीड़ित महिलाओं के लिए खजूर का सेवन बहुत ही फायदेमंद है।